बस्ती, मई 16 -- लालगंज थानाक्षेत्र के अन्तर्गत कोप गांव में पांच दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार भोर में दम तोड़ दिया। पीड़िता द्वारा महादेवा कुदरहा मार्ग पर स्थित लालगंज चौकी के सामने गुरुवार सुबह 8:00 बजे मार्ग पर शव को रख कर चक्का जाम कर दिया गया। लगभग डेढ़ घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अध्यक्ष पीड़िता को समझा बूझकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू किया गया। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि मारपीट की घटना में प्राणघातक हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। घायल गिरिजा की मौत के आधार पर मुकदमें में धाराएं बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी। लालगंज थानाक्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.