मिर्जापुर, सितम्बर 5 -- लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज के श्रमिक की मुंबई में मौत हो गई। गुरुवार की रात श्रमिक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बाजार निवासी 63 वर्षीय गोपाल श्रमिक थे। वे मुंबई के भिवंडी में रहकर मजदूरी करते थे। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की रात अचानक तबीयत खराब होने पर साथ में रह रहे लोगों ने उन्हें मुंबई अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान गोपाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की रात एंबुलेंस से शव लेकर लहंगपुर बाजार पहुंचे। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत गोपाल को एक पुत्र व एक पुत्री है। पुत्र की शादी अभी नहीं हुई है जबकि पुत्री सोनी उर्फ वंदना की शादी हो गई है।

हिंदी...