पाकुड़, फरवरी 4 -- पाकुड़। प्रतिनिधिभाजपा के दिग्गज नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा किया। लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर एक ओर जहां देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष है तो वहीं पाकुड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशियां व्यक्त किया है। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने भाजपा का वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने की फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान अनेक भूमिका में देश क...