मेरठ, दिसम्बर 31 -- लालकुर्ती थाने में इलेक्ट्रिक स्कूटी को चार्जिंग पर लगाने पर मंगलवार दोपहर बखेड़ा हो गया। दरोगा और सीआईडी में तैनात महिला हेड कांस्टेबल के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद थाना प्रभारी और महिला हेड कांस्टेबल के बीच विवाद हुआ। मामला अफसरों तक पहुंचा तो सीओ कैंट नवीना शुक्ला को जांच के लिए थाने भेजा गया। महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ एएसपी अलका को रिपोर्ट भेजी गई है। मेरठ के सीआईडी ऑफिस में तैनात महिला हेड कांस्टेबल मंगलवार को किसी काम से कचहरी आई थी। उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी कम हो गई। उन्होंने लालकुर्ती थाने में स्कूटी रोक ली और एक दरोगा से स्कूटी चार्जिंग पर लगाने के बारे में पूछ लिया। स्कूटी चार्ज पर लगाने के कुछ देर बाद एक अन्य दरोगा, महिला हेड कांस्टेबल से पूछताछ करने लगे। महिला हेड कांस्टेबल का कहना है कि दरोगा को प...