हल्द्वानी, अगस्त 14 -- लालकुआं। नैनीताल में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण की घटना के बाद आक्रोशित लालकुआं क्षेत्र के कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर पार्टी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में स्टेशन कांग्रेसियों ने कहा कि नैनीताल में भाजपाइयों ने सरेआम गुंडई कर कांग्रेस समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण किया, और वरिष्ठ नेताओं के साथ अभद्रता कर उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए अपह्रत जिला पंचायत सदस्यों की बरामदगी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक बत्रा, कमलेश यादव, विक्की रजवार, सईद सिद्दीकी, सूरज राय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.