हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- लालकुआं, संवाददाता। नगर पंचायत लालकुआं की बोर्ड बैठक में शनिवार को सिटी फॉरेस्ट पार्क निर्माण, विभिन्न सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने, शहर के डिवाइडर और ओवरब्रिज का सौंदर्यीकरण और प्रशासन द्वारा सीज किए गए भवन का भवनकर निरस्त करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सिटी फॉरेस्ट पार्क के लिए पहले चरण में 20 लाख की धनराशि स्वीकृत करने, आम्बेडकर पार्क एवं निकाय के अन्य भवनों की छत पर सोलर प्लांट स्थापित करने, हाट बाजार के समीप सार्वजनिक शौचालय के प्रथम तल पर रैन बसैरा निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया। बिजली समस्याओं के निराकरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.