हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- लालकुआं। प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को देहरादून में अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 प्रदान किए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में नगर पंचायत की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लालकुआं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में शहरी विकास निदेशालय की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को आमंत्रित किया गया है। मुख्य सेवक सदन, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगर पंचायत लालकुआं को यह सम्मान प्रदान करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि यह नगरवासियों की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है। यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.