आगरा, फरवरी 10 -- रेलवे के द्वारा होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से एक से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को तथा राजकोट से 02 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को पांच फेरों के लिये किया जाएगा। लालकुंआ-राजकोट 05045 साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन एक मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से 12.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भोजीपुरा से 13.52 बजे, इज्जतनगर से 14.15 बजे, बरेली सिटी से 14.35 बजे, बरेली जंक्शन से 14.50 बजे, बदायूं से 15.35 बजे, सोरों शुकर क्षेत्र से 16.20 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे छूटकर राजकोट 18.10 बजे पहुंचेगी। राजकोट-लालकुंआ 05046 होली विशेष ट्रेन दो से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को ...