लखनऊ, फरवरी 9 -- केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दिल के मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए विजिटर पास व्यवस्था शुरू की गई है। अब भर्ती दिल के मरीज के साथ एक ही तीमारदार रुक सकेगा। इससे मरीजों को संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी। वहीं वार्ड में भी अव्यवस्था थमेगी। पास सेवा लागू करने वाला लारी केजीएमयू का पहला विभाग है। लॉरी कार्डियोलाजी विभाग में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। जबकि 25 से 30 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। अभी तक एक मरीज के साथ तीन से चार तीमारदार वार्ड में रुकते थे। इसकी वजह से मरीज को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता था। खासतौर पर एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, वॉल्व प्रत्यारोपण व दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ितों पर आसानी से बैक्टीरिया व वायरस हमला बोल सकते है। डिस्चार्ज के वक्त जमा करना होगा पास लारी कार्डियोलाजी व...