नई दिल्ली, जुलाई 11 -- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के सम्मान में उनके 400 रन की पारी के महारिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश नहीं की। मुल्डर के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने तब पारी घोषित कर दी जब वह 367 रन बनाकर खेल रहे थे। बाद में उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड लीजेंड लारा के पास ही जस का तस रहना चाहिए। अब ब्रायन लारा ने मुल्डर से बात की है और कहा कि उन्हें उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहिए था। मुल्डर और लारा की यह बातचीत बुलावायो टेस्ट में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद हुई। इस मैच में मुल्डर ने टेस्ट इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया। मुल्डर ने सुपर स्पोर्ट से बातचीत में कहा, 'मैंने ब्रायन लारा से थोड़ी बहुत बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.