रामपुर, जनवरी 28 -- रामपुर। बुधवार को रामपुर लायर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष सिराज अहमद ने एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सैयद जफर अली मियां, एवं महासचिव वैष्णो दत्त शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराया। तदोपरांत मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश भानुदेव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें अध्यक्ष सैयद जफर अली मियां, महासचिव डा. वैष्णो दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शुएब खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोअज्जम अली, हरिओम रवि, संयुक्त सचिव प्रशासन तन्जिव हुसैन, संयुक्त सचिव प्रचार दानिश खां, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अनीस अहमद ने शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.