शामली, जनवरी 12 -- लायनेस क्लब शामली दोआब का 21वां अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें इस सत्र के लिए रश्मि वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिनका क्लब की पदाधिकारी महिलाओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार को शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेंस्तरा में लायनेस क्लब शामली दोआब के 21वें अधिष्ठापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, अधिष्ठापन अधिकारी रजत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होने इस सत्र के लिए रश्मि वर्मा को अध्यक्ष, सुनीता आर्य सचिव और शिखा गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। नये पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष स्नेहा गर्ग ने पिछले वर्ष किए सभी कार्यो को ब्योरा रखा। मौके पर क्लब के पदाधिकारियों को स...