शाहजहांपुर, मार्च 8 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब्स सहेली द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष पदमा गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर कार्य कर रही हैं। नरेंद्र मोदी ने 33 परसेंट आरक्षण देखकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। आज की महिला पहले से अधिक सशक्त हुई है। कार्यक्रम में अध्यक्ष पदमा गुप्ता ने महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रमन गुप्ता सीनू गुप्ता, सुनीता सिंह, मंजू गौतम, रेनू सक्सेना, अमित गुप्ता, निधि गौतम, अंजली बाजपेई, बीनू निगम आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.