शामली, फरवरी 7 -- लायंस क्लब शामली क्राउन के तत्वावधान में नारी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वाभिमान को समर्पित सेनेटरी पैड मशीन स्थापना एवं मासिक धर्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सेनेटरी पैड मशीनों की स्थापना की गई। अभियान के तहत वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली, जनता इंटर कॉलेज लिसाड एवं प्रकाशवती सरस्वती विद्या मंदिर लाख में सेनेटरी पैड मशीनें स्थापित की गईं। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि लायंस क्लब शामली क्राउन द्वारा अब तक कुल 65 विद्यालयों में सेनेटरी पैड मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे हजारों छात्राओं को सुरक्षित एवं सुलभ स्वच्छता सुविधा मिल रही है। उक्त विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय बनत में छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.