धनबाद, जनवरी 4 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। लायंस क्लब बाघमारा द्वारा शनिवार को अपने डिस्ट्रिक्ट 322 ए के सर्विस वीक फूड फॉर हंगर का शुरुआत खानूडीह पंचायत के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र नारायणपुर मोहाली टोला में की गई। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सहयोग से ग्रामीण बच्चों के साथ केक काटकर नव वर्ष मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्कार ज्ञान केंद्र के 32 बच्चों के बीच गर्म वस्त्र के साथ कॉपी व कलम वितरित किया गया। इधर शीतलहरी और बढ़ते ठंड को देखते हुए गांव के 30 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को भी कंबल तथा गर्म कपड़े वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम अब्दुल शाहिद अंसारी, मैनेजर भुवनेश्वर पटेल, लायंस क्लब बाघमारा के पूर्व अध्यक्ष लायन सुभाष वर्णवाल, उपाध्यक्ष किशुन लाल महतो, पूर्व अध्यक्ष लायन एसएन ...