प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज पावन गंगा का ग्यारहवां अधिष्ठापन दिवस रविवार को सिविल लाइंस के एक होटल में संपन्न हुआ। नए सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर संजय चड्ढा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद शुरू हुआ। इस मौके पर पावन धारा पत्रिका का विमोचन भी हुआ। क्लब की ओर से एक असहाय महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई और पांच बच्चों की शिक्षा के लिए धनराशि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन इंटरनेशनल जिला 321-ई के मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पण धर दुबे रहे। इस मौके पर मुकुंद लाल टंडन, वीरेंद्र गोयल, सौरभ कांत, नीरज टंडन, उदय चंदानी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.