गुमला, जनवरी 11 -- गुमला। आदि सेवा केंद्र सामुदायिक भवन नायक टोली करौंदी में रविवार को लायंस क्लब ने 125 बच्चों के बीच ब्रेड और संतरे का वितरण किया। अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने बताया कि यह अभियान लायंस इंटरनेशनल के फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। जिसमें गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान कर उनका स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती सुनिश्चित की जाती है।उन्होंने कहा कि इस प्रयास से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और समाज के सभी लोग इस मुहिम में शामिल होकर बच्चों की मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल, शंकर लाल जाजोदिया, सचिव योगेंद्र प्रसाद साहू, विशाल बिट्टू, हेमंत कुमार, शिवकुमार लाल, शिव सोनी और एंथोनी लकड़ा सहित कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.