देवघर, अगस्त 11 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। लायन डॉ. अरुण गुटगुटिया के आवास पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सदस्यों ने सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ मधुपुर सेवा कार्यों में सराहनीय योगदान दे रहा है। ऐसे संगठनों के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जनकल्याण को नई दिशा देते हैं। क्लब के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक ने कहा कि लायंस क्लब सदैव समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह आशीर्वाद हमारे कार्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मौके पर क्लब के सचिव लायन विजय आनंद लच्क्षीरामका, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, सर्विस चेयरपर्सन लायन महेश बथवाल, संयुक्त सचिव लायन राजेश तिवारी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...