रांची, अगस्त 5 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची के सदस्यों की ओर से महारुद्राभिषेक मंगलवार को रांची क्लब परिसर में किया गया था। भगवान शिव की पूजा-अर्चना 11 जोड़ियों ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई और कुशल पंडितों ने वैदिक विधि से समस्त अनुष्ठान संपन्न कराए। लायंस क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष दिलीप बंका ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...