पटना, अगस्त 8 -- लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटेनियल की सदस्यों ने पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की उपस्थिति में किया। इस मौके पर एडीजी कमल किशोर, पारसनाथ के साथ कई वरीय पदाधिकारी सहित करीब एक सौ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी गई। क्लब की अध्यक्ष संगीता खेतान ने कहा की पुलिस कर्मी जनता की सुरक्षा कर अपने रक्षाबंधन का धर्म निभाते हैं। पुलिस महानिदेशक ने इस आयोजन की सराहना की और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर क्लब की चार्टेड अध्यक्ष सरिता केडिया, सचिव रितु भरतिया, कोषाध्यक्ष प्रभा अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक आशा अग्रवाल के साथ साथ अनुराधा मित्तल, सीता कनोडिया, मंजू अग्रवाल, जयश्री, रीना अग्रवाल,मधु अग्रवाल, साधना जैन और संगीता कसेरा भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.