गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वैंक्वेट हॉल में रविवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम की बैठक हुई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष डॉ असजद अंसारी ने की। यह बैठक सत्र 2025-26 के नए अध्यक्ष, सचिव व अन्य नए पदाधिकारियों का चयन करने व नए सदस्य बनाने के लिए आयोजित की गई थी। डॉ असजद को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बैठक की शुरुआत हाल ही में बने उप जिलापाल कंचन साहू का स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बैठक में नवनिर्वाचित उप जिलापाल कंचन ने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और लायंस फ्रटर्निटी ऑफ गढ़वा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह जीत उनका अकेले की नहीं है बल्कि सभी सदस्यों की जीत है। बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए बैठक में सभी के सहमति से मणिभद्र सिंह, डॉ सुश...