गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। लायंस क्लब एकता गाजियाबाद ने शनिवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनकी शौर्य और वीरता के लिए सम्मानित किया। इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सैनिकों को सच्चा देशभक्त बताया। लायंस क्लब एकता गाजियाबाद ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वीर चक्र प्राप्त कर्नल टीपी त्यागी को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके शौर्य और वीरता के लिए दिया गया। उनके साथ राष्ट्रीय सैनिक संस्था की आर्थिक काउंसिल के राष्ट्रीय चेयरमैन राजन छिब्बर को भी सम्मानित किया गया। लायंस क्लब एकता की अध्यक्ष नीना मदान ने कहा कि हम सब आज सैनिकों की वजह से सुरक्षित हैं। जब हम आराम से सोते हैं तो वीर सैनिक सरहद पर पहरा दे रहे होते हैं। ये सच्चे देशभक्त है। इस अवसर पर कुसुम करवा, पूनम सिंघल, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.