पीलीभीत, मार्च 20 -- नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन व प्रस्तावित कार्यों पर उठे सवालों के बीच बुधवार को सभासदों ने लामबंदी करते हुए डीएम के समक्ष अपनी बात रखी। ज्ञापन में कहा कि शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर है और नेहरू ऊर्जा उद्यान में भी बढिया काम हो रहा है। साथ ही साफ सफाई के कार्यों को क्लीनचिट दी और पालिका प्रशासन पर लगाए आरोपों को निराधार बताया। आरोप लगाया कि पालिका की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर पालिका के सभासदों ने कहा कि पिछले दिनों गन्ना राज्यमंत्री के नगर पालिका में प्रतिनिधि राकेश सिंह ने सात बिंदुओं पर जो ज्ञापन दिया था। उन आरोपों में दम नहीं है। पालिका पर सात सूत्रीय लगे आरोपों पर सभासदों ने बिंदुवार जवाब डीएम को लिखित में सौंपा। ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि एनजीटी के नियमों के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.