बक्सर, जनवरी 8 -- पेज चार के लिए ----- परिवाद अनुमंडलीय लोक शिकायत में ब्रह्मपुर के नैनीजोर पंचायत के आवास की हुई सुनवाई लोक शिकायत ने माना कि बीडीओ, आवास सहायक व पर्यवेक्षक ने अभिरुचि नहीं ली डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना का लाभ चयनित लाभुक के बदले दूसरे व्यक्ति को देने के मामले में अनुमंडलीय लोक शिकायत पदाधिकारी कुमारी मनीषा ने गुरुवार को सुनवाई की। इस दौरान बीडीओ, आवास सहायक और आवास पर्यवेक्षक की लापरवाही के मद्देनजर अनुशानिक कार्रवाई की अनुशंसा डीएम से की है। ब्रह्मपुर प्रखंड के बड़की नैनीजोर निवासी जितेंद्र यादव ने अनुमंडलीय लोक शिकायत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया कि वे पंचायत के वार्ड संख्या 9 के निवासी है। उनकी पत्नी कंचन देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास सहायक ने उनकी झोपड़ी का फोटो ...