चतरा, जुलाई 7 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। बेलखोरी गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार अशोक रजक का विरोध गांव के लाभुकों ने किया है। इस बाबत कार्डधारियों ने मयूरहंड बीडीओ को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि डीलर अशोक रजक लाभुकों से दुव्र्यवहार करते हैं। राशन देते समय लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। चैलेंज करते हैं कि शिकायत किसी के पास करो कुछ नहीं होगा। लाभुकों ने कहा है कि प्रत्येक बार राशन में कमी रहती है। मात्रा के मुताबिक कम राशन दिया जाता है। अंगूठा मशीन में लगवा कर बड़ी मशक्कत से बाद राशन दिया जाता है। कार्डधारियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि डीलर पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। डीलर मनमानी तरीके से दुकान का संचालन करते हैं। जिसके चलते लाभुक हमेशा परेशान रहते हैं। लाभुकों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.