बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जीविका की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभागार में हुई। इस क्रम में जीविका की ओर से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने जिले में संचालित गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भावी रणनीतियों पर विस्तार से प्रस्तुति दी। इस दौरान महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन, आजीविका संवर्धन तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों पर गहन चर्चा की गई। डीएम ने योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.