पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 82 करोड़ के ऋण वितरित किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, बैंक ऑफ बड़ौदा से आए सहायक महाप्रबंधक विवेक शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक राजकुमार सेठ एवं नाबार्ड के डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रदान कर स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कैंप में जनपद के विभिन्न बैंकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। जनपद की समस्त बैंकों की 170 शाखाओं की सहभागिता से विभिन्न योजनाओ के अंतर्गत ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि समस्...