गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी राशन कोटेदारों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासनादेश के अनुसार ई-पॉस मशीन से सम्बद्ध वेइंग मशीन पर लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण (अंगूठा) होते ही निर्धारित खाद्यान्न तत्काल देना अनिवार्य है। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अंगूठा लगवाने के बाद पर्ची देकर बाद में राशन देने और कई दुकानों को प्रायः बंद रखने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी उचित दर दुकानें निर्धारित कार्यावधि में अनिवार्य रूप से खुलें और लाभार्थियों को तुरंत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की दुकानों का अनुबंध निलंबित या निरस्त करने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने चे...