विकासनगर, मई 23 -- कोरोना काल के सात माह का लाभांश और भाड़ा का भुगतान नहीं होने पर जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के राशन विक्रेताओं ने शुक्रवार को चकराता विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें लाभांश और भाड़ा नहीं मिलता तब तक वह गोदामों से राशन नहीं उठाऐंगे। विधायक को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि राशन विक्रेताओं को कोविड के दौरान 2021-22 एक वर्ष का भाड़ा और लाभांश नहीं मिला है। जबकि राशन विक्रेताओं ने अपनी जान की फिक्र न कर राशन बांटा। वर्ष 2024 के अप्रैल माह से अगस्त तक पांच माह भाड़ा और लाभांश भी नहीं मिला है। इस संबंध कुछ दिन पूर्व सस्ता गल्ला एसोसिएशन ने एसडीएम कालसी को भी ज्ञापन सौंपा था। राशन विक्रेताओं का कहना है कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक जौनसार बावर जनजाति सरकारी सस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.