अमरोहा, मार्च 25 -- शिक्षक के कहने पर प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराने जा रहे दो छात्रों की स्कूटी को सामने से आ रही एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। दोनों छात्र घायल हो गए, सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया। वहीं आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लापरवाही पर बीएसए ने दो शिक्षकों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिठठनपुर के संविलियन विद्यालय में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुईं। यहां कक्षा दो में 14 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं लेकिन प्रश्नपत्र के बंडल में कक्षा दो का मात्र एक ही प्रश्नपत्र निकला। ऐसे में स्टॉफ ने प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी कराने के लिए कक्षा आठ के छात्र चाहत व शिवम को पास ही गांव चुचैला कलां भेज दिया। इसके लिए उनको अपनी स्कूटी भी दे दी। वहीं रास्ते में कुछ दूर पहुंचने पर छात्रों की स्कूटी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.