उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में डीएम गौरांग राठी ने राजस्व कार्यों को लेकर बैठक की। डीएम ने तहसील न्यायालयों में लंबित वाद, कृषक दुर्घना बीमा योजना, स्वामित्व योजना, पट्टा तालाब आवंटन, एंटीभूमाफिया आदि अहम राजस्व कार्यों की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया। कहा कि राजस्व विभाग के लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित कर कार्यवाही करें जो कार्य में रुचि नही ले रहे हैं। डीएम ने कहा एसडीएम, तहसीलदार न्यायालयों में लंबित और निश्तरित वादों की समीक्षा करते हुए 3 और 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से गुणवत्तापूर्ण कराए जाने के निर्देश दिया। कहा पुराने वाद कोई लंबित न रहे यह ध्यान दिया जाए रुचि लेकर समय से निस्तारण करें। कहा कि उपजिलाधिकारी, तहसील दार, नायब तहसीलदार समय लगाकर कोर्ट में चल रहे वादों को अवश्य सु...