बागपत, मई 28 -- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अस्मिता लाल ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिनौली में प्रसव कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए लक्ष्य पूरा न करने वाली आशाओं को हटाकर नई आशाओं की भर्ती के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, रंगाई-पुताई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बेडशीट प्रतिदिन बदली जाए और हर दिन का रंग अलग हो, जिसकी जानकारी अस्पताल के बाहर डिस्प्ले बोर्ड पर अंकित हो। साथ ही, मरीजों और उनके तीमारदारों से डॉक्टरों को बेहतर व्यवहार रखने की हिदायत दी। उन्होंने चाइल्ड रजिस्ट्रेशन और मातृ-शिशु पंजीकरण में सुधार के निर्देश दिए तथा राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत असारा और बावली में विशेष शिविर लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.