संभल, जनवरी 30 -- विद्यालय से गैर हाजिर मिलने तथा अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने दो प्रधानाध्यापक व एक सहायक अध्यापक को निलंबित किया है। बीएसए ने यह कार्रवाई विद्यालयों का औचक निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर की है। निलंबित शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों से संबंद्धीकरण करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि विकासखंड जुनावई के प्राथमिक विद्यालय ढ़डूमरा में 21 जनवरी को बीईओ गुन्नौर ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संदीप कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इससे पहले भी कई बार किए गए निरीक्षण में प्रधानाध्यापक गैर हाजिर मिले थे। इसके अलावा मानव संपदा पोर्टल पर चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन नहीं किया गया था, जबकि उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.