अलीगढ़, जनवरी 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। लोधा क्षेत्र में हुई वृद्धा से लूट में थाना प्रभारी ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। न ही वह मौके पर पहुंचे। देर रात एसएसपी मौके पर पहंुच गए। इसके चलते थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। उधर कठपुला के पास दो पक्षों में चले लाठी डंडों के मामले में लापरवाही बरतने पर रसलगंज चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। गांव परसारा के बाहर वीरपाल ने मकान बना रखा है। गुरुवार की दोपहर उनकी पत्नी दयावती वहां खड़ी थीं। आरोप है कि तभी दो बाइक सवार लुटेरे पहंुच गए। पहले उन्होंने वीरपाल के बारे में पूछा,नजर झपकते ही वह दयावती के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर ग्रामीण आ गए। लूट की सूचना मिलने पर भी थाना प्रभारी मौके पर नहीं गए। देर रात एसएसपी मौके पर गए और पीड़ित पक्ष से बातचीत की गई। उन्होंने सीओ को जल...