फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- जनपद में लापरवाह चिकित्साकर्मियों के खिलाफ दूसरे दिन भी विभागीय कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा। आयुष्मान योजना को लेकर शून्य कार्ड बनाने वाले एवं सांयकालीन जूम बैठक के दौरान गायब रहने वाले पांच डॉक्टर तथा 10 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को भी 11 चिकित्सकों के वेतन काटे गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत करा दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बताया कि पांच दिन पूर्व ही सभी को चेतावनी दी गई थी यदि कोई भी चिकित्साकर्मी आयुष्मान कार्ड बनाने एवं टीकाकरण में लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी चिकित्साकर्मियों में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा। उन्होंने बताया कि पहले दिन मंगलवार को 11 डॉक्टरों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.