बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- पावर कार्पोरेशन के सिकंदराबाद डिविजन में तैनात तकनीकी सहायक को अफसरों के निर्देशों की अवहेलना और कार्यालय से बार-बार गैरहाजिर रहना महंगा पड़ गया। विभाग ने अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए उक्त कर्मचारी को निलंबित कर स्याना डिविजन में संबद्ध कर दिया है। एसई महेश कुमार अहिरवार ने बताया कि सिकंदराबाद डिविजन में तैनात तकनीकी सहायक मनोज कुमार के खिलाफ लापरवाही और अनुशासनहीनता की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एक्सईएन द्वारा की गई जांच में आरोपों की पुष्टि भी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, दस दिसंबर को मनोज कुमार ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया, विभागीय छवि धूमिल की, कार्यालय में अराजकता फैलायी, आवंटित कार्यों को नहीं किया और उपस्थिति दर्ज करने के बाद बिना सूचना कार्यालय छोड़ दिया। बुलाने पर भी वे कार्यालय नहीं आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.