शाहजहांपुर, मार्च 11 -- विद्युत निगम के अंतर्गत राजस्व वसूली में लगातार अनुशासनहीनता करने पर तिलहर के एक्सईएन मनोज कुमार ने कटरा के टीजी टू पौरुष कुमार को निलंबित कर दिया है। कटरा विद्युत उपकेंद्र का टीजी टू एक मुश्त समाधान योजना में कम पंजीकरण कराने तथा राजस्व वसूली में लापरवाही करने पर कुछ दिन पहले एसई बैठक करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी थी। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद सुधार न होने पर तिलहर डिवीजन के एक्सईएन मनोज कुमार ने टीजी टू पौरुष कुमार की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया है। तथा जेई को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। निलंबित करने के बाद एक्सईएन ने चीफ बरेली को पत्र लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.