काशीपुर, फरवरी 22 -- बाजपुर, संवाददाता। सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने केलाखेड़ा थाने के सिपाही गणेश लेबियाल को लाइन हाजिर कर दिया है। डयूटी में लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। बीते गुरुवार को केलाखेड़ा पुलिस आर्म्स एक्ट के आरोपी अमित पुत्र कल्लू निवासी टांडा डालचंद को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। जैसे ही पुलिस टीम कोर्ट परिसर पहुंची, आरोपी अमित पुलिसकर्मियों को चकमा दे हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने करीब 200 मीटर तक आरोपी का पीछा किया और घेराबंदी कर उसे बेरिया रोड लेवड़ा पुल के पास से दोबारा दबोच लिया। इस घटना के बाद सीओ विभव सैनी ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की थी। प्राथमिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था में चूक और सिपाही की लापरवाही सामने...