पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मदरसा शिक्षकों को बकरीद पर्व के पूर्व वेतन अनुदान नहीं मिलने के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षा विभाग के डाटा ऑपरेटर राजेश कुमार को सेवामुक्त कर दिया है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना शाखा के द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। जारी विभागीय पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र ने उल्लेख किया है कि मंगलवार को शिक्षकों के वेतन भुगतान की समीक्षा की गयी। इसी क्रम में पूर्णिया के मदरसा संघ के अध्यक्ष एवं अन्य शिक्षक जिला शिक्षा कार्यालय वेश्म में इस विषय पर शिकायत दर्ज कराने आये कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व बीत जाने के बाद भी अद्यतन वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जबकि जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा 6 जून को हीं मदरसा शिक्षकों के वेतन भुगतान विवरणी और कार्यालय स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.