बेगुसराय, जुलाई 4 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पुलिस उप महानिरीक्षक क्षेत्र कार्यालय में बेगूसराय जिला के सदर-01 अनुमंडल के अनुसंधान कर्ताओं के साथ हत्याकांडों की समीक्षा की गई। अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में मुफस्सिल थाना के पूर्व पुलिस निरीक्षक- सह-थानाध्यक्ष अरविंद गौतम, नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मो. शहजाद आलम एवं सिंघौल थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक अमित सिंह को एक-एक निंदन की सजा दी गई है। समीक्षा में अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर-एक बेगूसराय भी शामिल हुए। सभी कांडों के अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों में त्वरित गति से अनुसंधान पूर्ण करने तथा वांछित/फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी व कुर्की करने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.