समस्तीपुर, मई 14 -- समस्तीपुर। शहर की जर्जर सड़कें अब तक नहीं बनायी गई हैं। ये तमाम सड़कें पैदल चलने लायक भी नहीं हैं। वर्षों से देखरेख व मरम्मति नहीं करने के कारण ये सड़कें खस्ताहाल हैं। नगर परिषद से नगर निगम में अपग्रेड होने के बाद नगर निगम के इलाके में ग्रामीण कार्य विभाग की कुल 14 सड़कें शामिल हुई। इसकी देखरेख ग्रामीण कार्य विभाग को करनी है। नगर निगम की कई सड़कें ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कों से इंटर कनेक्ट हैं। शहरी विकास के मुद्दे पर मेयर अनिता राम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व अभियंताओं के साथ पिछले साल की गई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि शहर में कुल 14 विभिन्न रूटों में जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें कई सालों से जर्जर हैं। मेयर ने इन सड़कों की सूची ग्रामीण कार्य विभाग को भेज कर इनका जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध क...