रामपुर, फरवरी 25 -- रामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर आठ आशाओं की सेवा समाप्त कर दी। आयुष्मान भारत योजना में लापरवाही पर नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड निर्माण में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों का वेतन बाधित करते हुए निर्देशित किया कि अपने अधीन संचालित प्रत्येक ऑपरेटर आईडी से प्रतिदिन न्यूनतम पांच आयुष्मान कार्ड बनवाएं। डीपीसी आयुष्मान भारत योजना में डॉ. नरेंद्र चौधरी को कार्य में अपेक्षित सुधार न करन...