संभल, जुलाई 1 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिचेटा निवासी 12 वर्षीय सुनील पुत्र अर्जुन आठ माह पूर्व अचानक लापता हो गया था। उसे मुंबई पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बरामद किया। पूछताछ में जब बालक ने अपना नाम, गांव और पिता का नाम बताया तो पुलिस ने बालगृह भेज दिया। मुंबई बालगृह में रह रहे सुनील की पहचान की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस ने संभल की बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। समिति के प्रयासों और सत्यापन प्रक्रिया के बाद बच्चे की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद मुंबई पुलिस द्वारा सुनील को संभल लाकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। संभल बाल कल्याण समिति में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बच्चे को सकुशल उसके पिता के हवाले कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह बालक पूर्व में भी दो बार घर से भाग चुका है, जिससे परिजन बेहद चिंतित हैं। समित...