अयोध्या, मार्च 20 -- पूरा बाजार ,संवाददाता। थाना महराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत अयोध्या- अकबरपुर मार्ग पर ताहिरपुर के पास नाले में उतराता शव मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो चौकी पूरा बाजार इंचार्ज शिव सागर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले पेपर से उसकी पहचान दिलीप दहल 42 वर्ष पुत्र नवीन दहल गांव नापाम तेजपुर असम के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 26 फरवरी को परिवार के साथ दर्शन करने अयोध्या आया था। पूरा बाजार के पास ढाबे पर छूट गया था। परिवार वालों ने बताया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है ।पुलिस टीम ने शव को कब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.