अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता।आलापुर तहसील के सरफुद्दीनपुर निवासी हिमांशू उर्फ अमन (14) पुत्र सूर्यभान विश्वकर्मा गत 21 नवम्बर से लापता है। पुलिस अब तक पता नहीं कर सकी। ये बातें प्रदेश कांग्रेस सचिव मो अनीश खान ने कही। प्रदेश सचिव ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है घटना के 44 दिन होने के बावजूद लापता हिमांशू का पता नहीं लग पाया। लापता हिमांशू के परिजनों का आठ दिसम्बर से धरना चल रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, सुनील मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, विश्वभान मिश्र, मो सोयेब खान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर कांग्रेसजन धरना-प्रदर्शन ...