जौनपुर, अक्टूबर 19 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमैथा गांव में गोमती नदी के किनारे अखड़ो घाट पुल स्थित मंदिर के सामने रविवार की देर शाम नदी में 32 वर्षीय लापता व्यक्ति का शव मिला। पुलिस तीन दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। ज्ञात हो कि शुक्रवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने जमैथा गांव में चल रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी किया था। उस समय सात लोग पकड़े गए थे। कुछ लोग पुलिस को देख कर भाग निकले थे। चर्चा थी कि उसमें से शहर कोतवाली क्षेत्र के रासमण्डल मोहल्ला निवासी नितिन जायसवाल पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद जायसवाल भी था। बताया जाता है उसी दिन से वह लापता था। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि वह पुलिस के डर से नदी में कूद गया है। हालांकि उसी दिन से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। रविवार की देर शाम आठ बजे के आसपास को स्थानीय कुछ लोगों ने एक शव न...