प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 24 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल अहियापुर के कोल्हुआ इलाके से बीते छह फरवरी से प्रेम प्रसंग में अपहृत किशोरी बुधवार को अहियापुर थाने पहुंची। पुलिस बयान दर्ज कराने उसे कोर्ट में लाई। यहां सूचना मिलने पर युवती की मां व अन्य परिजन पहुंच गए। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। युवती को लेकर आई अहियापुर पुलिस से धक्का मुक्की और मारपीट की गई। सूचना मिलने पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार और नगर थानेदार शरत कुमार दलबल के साथ पहुंचे। हंगामा देख वकील और पैरवीकारों की भीड़ जुट गई। युवती और पुलिस को कोर्ट के बरामदे का ग्रील बंद कर सुरक्षित किया गया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केस के आईओ एएसआई अंकुरा शिंकू ने बताया कि अपहृत युवती की उम्र 20 वर्ष है। उसने बयान दिया कि उसका अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.