महाराजगंज, फरवरी 1 -- खनुआ। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती रविवार को परिजनों की जानकारी के बगैर घर से कहीं गायब हो गई। जब काफी देर बीते जाने के बाद भी युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों की बेचैनी बढ़ने लगी। परिजनों द्वारा युवती की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग हाथ नहीं लगा। काफी प्रयास के बाद भी जब गायब युवती का पता नहीं चला तो थक-हार कर युवती के पिता ने बेटी के गायब होने की लिखित सूचना स्थानीय खनुआ चौकी पुलिस को दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। सोनौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...