विकासनगर, जनवरी 15 -- बीते बुधवार की सुबह से लापता हुए युवका शव गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में आमबाग हरबर्टपुर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। इसके लिए मृतक के दोस्तों और अन्य जानकारों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि रिता देवी, निवासी हरिपुर हरबर्टपुर ने कोतवाली ने अपने पुत्र मौंटी पांडे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद गुमशुदा युवका का शव संदिग्ध परिस्थितयों में आमबाग हरबर्टपुर से बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि जब मृतक के शव का मुआवना किया गया तो उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। केवल उसकी दाहिनी आंख अंदर की ओर धंसी हुई थी। शव के आसपास पुलिस को नशे करने के लिए प्रयुक्त स्वायल पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.