हाथरस, जुलाई 6 -- मुरसान। क्षेत्र के गांव रतनगढ़ से 12 घंटे पहले गए एक बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के द्वारा बच्चे को सकुशल बरामद करने पर लोगों ने आभार व्यक्त किया। मोहित पुत्र सुधीर कुमार निवासी ताजपुर घर से बगैर बताए चला गया था। काफी ढ़ूढने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद भी रात पुलिस ने उसे कंचना फाटक के निकट से बरामद कर लिया। बच्चे की बरामदी के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...